img-fluid

दिन-रात के तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का फर्क

November 30, 2023

इन्दौर। कल सुबह से शहर में छाए बादलों और कोहरे के कारण सूरज नजर ही नहीं आया। धूप ना खिलने से दिन के तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई, वहीं बादलों के कारण रात का पारा कम नहीं हो पाया और इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.7 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। इस तरह दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में सिर्फ 3.9 डिग्री का ही अंतर रह गया।


ये नवंबर रहा 10 सालों का सबसे गर्म नवंबर
इस साल नवंबर माह में पिछले 10 सालों की तुलना में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। इस कारण यह नवंबर पिछले 10 सालों का सबसे गर्म नवंबर बन गया है। इस साल शहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री 27 नवंबर की रात को गया था। इससे कम तापमान एक बार भी नहीं गया और ज्यादातर समय तापमान 15-16 डिग्री के ऊपर ही रहा। हालांकि दिन के तापमान की बात करें तो पिछले कई सालों में इस नवंबर सबसे कम अधिकतम तापमान 27 नवंबर को 20 डिग्री के रुप में रिकार्ड किया गया था।

Share:

  • रश्मिका मंदाना के डीपफेक मामले में पेंच, अमेरिकी कंपनियां नहीं दे रहीं सबूत

    Thu Nov 30 , 2023
    नई दिल्लीः फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी मेटा की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है, जिसके चलते जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved