img-fluid

इंदौर: रील बनाने के नाम पर युवती ने उड़ाए व्यापारी की गाडी की डीक्की से 10 लाख रुपए

October 12, 2026

इंदौर। इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाना सराफा की ज्वेलरी शॉप के मैनेजर को महंगा पड़ गया। युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर रिल बनाने के बहाने युवती ने अपने टू व्हीलर वाहन की डिक्की में दस लाख रूपये रखे और लेकर फरार हो गई।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की है जहां रोज की तरह सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स के मैनेजर द्वारा बैंक में पैसा जमा करने जाता था उसी दौरान मैनेजर अंकित
को उसकी पुरानी परिचित युवती ने बातों में उलझाया और बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे 10 लाख रुपए अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखवा लिए। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर रुपए समेत गाड़ी लेकर फरार हो गई। मामले में एमजी रोड पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही फरियादी अंकित उपाध्याय सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।


  • 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह शोरूम का 10 लाख रुपए का कलेक्शन बैंक में जमा कराने के लिए मोपेड से निकला था। इसी दौरान डीआरपी लाइन के पास भारतीय स्टेट बैंक के गेट पर उसे अपनी पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा मिली। युवती ने अंकित को रोककर कहा कि वह अक्सर बड़ी रकम बैंक में जमा कराने जाता है। उसने पैसों के साथ फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही। अंकित ने पहले इनकार कर दिया, लेकिन युवती की जिद और कसम देने पर वह स्नेहलतागंज स्थित उसके घर के पास चला गया।घर के पास पहुंचने पर युवती ने अंकित से 10 लाख रुपए अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखने को कहा। उसने भरोसा दिलाया कि रील बनाने के बाद रुपए वापस कर देगी। परिचित होने के कारण अंकित ने रकम डिग्गी में रख दी। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर एक्टिवा लेकर वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी। वही एमजी रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

  • 'राम ही आम आदमी का रखवाला', पूर्व विधायक की हत्या पर बोले अशोक गहलोत

    Mon Oct 12 , 2026
    डेस्क: राजस्थान केपूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे पुलिस-प्रशासन की नाकामी बताया. गहलोत ने कहा कि दो साल से विवाद होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved