
इन्दौर। साइकिल चला रहा बच्चा साइकिल से गिर गया और उसके पेट में साइकिल का हैंडल घुस गया। घटना में उसकी मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नैनोद मल्टी में रहने वाला 7 साल का सक्षम पिता दिनेश अपनी बिल्डिंग के नीचे शनिवार शाम को दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इस दौरान वह साइकिल से गिरा और साइकिल का हैंडल घुस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंत बुरी तरह डैमेज हो गई। उसका आईसीयू में इलाज चलता रहा और बाद में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान सक्षम के साथ साइकिल चला रहे बच्चों ने बताया कि वह असंतुलित होकर गिर गया था। सक्षम स्कूल में पढ़ाई करता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई सौरभ है।
कार की टक्कर से बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बड़ा बागंड़दा सुपर कॉरिडोर पर हातोद निवासी रामप्रसाद पत्नी गीताबाई के साथ बाइक से जा रहा था। दोनों को कार (एमपी41-सीए- 3378) के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठी गीताबाई की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved