- पारंपरिक खेलों के साथ साथ महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का पर्व भी मनाया
इंदौर। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में विधायक गोलू शुक्ला, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सुमित मिश्रा, पार्षद पंखुड़ी डोसी, वरिष्ठ नेता जमोहन वर्मा, हरप्रीत बक्शी की उपस्थिति में छावनी स्थित 2 नंबर स्कूल में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। विधायक गोलू शुक्ला ने कार्यकर्ताओ के साथ पतंगबाजी के साथ साथ पारंपरिक खेल खेल कर उत्सव मनाया। शुक्ला ने कहा कि मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश में अलग अलग परंपराओं और रीति रिवाज के साथ इसे मनाया जाता है। भगवान सूर्य देवता उत्तरायण होकर नई ऊर्जा का संचार करते है। समरसता के प्रतीक इस पर्व के दिन हम भी नई ऊर्जा के साथ समाज और देश के विकास में सहभागी बने। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश को विकसित भारत का संकल्प लिया है, हमें उनके संकल्प को पूरा करने के लिए जुटना है।
आयोजन में संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों की व्यवस्था की थी। महिलाओं ने हल्दी कुमकुम का आयोजन किया, इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बिंदी और दे कुमकुम लगाकर शुभकामनाएं दी। शुक्ला ने क्रिकेट को पिच पर भी हाथ आजमाए, शुक्ला ने बल्ले पर हाथ आजमाते हुए चौका लगाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सितोलिया, खो खो, कबड्डी, रस्सा खेच खेलकर जोर आजमाइश भी की। इस अवसर पर मधु अग्रवाल, एम आई सी मेंबर मनीष शर्मा मामा, पार्षद रूपाली पेंढारकर, गजानन गावडे, दिनेश वर्मा, विशाल यादव रितेश विरांग, आशीष शर्मा, दीपेंद्र सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share: