
डेस्क। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आ रही है। कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर एक और चीते की मौत हुई है। नामीबिया से लाए गए चीते शौर्य की मौत की खबर सामने आई है जिसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हालांकि चीते शौर्य की मौत कैसे हुई है फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल पाया है। लायन प्रोजेक्ट के निदेशक ने जानकारी दी है कि आज 16 जनवरी को लगभग 3:17 बजे नामीबियाई चीता ‘शौर्य’ की मौत हो गई है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved