
इंदौर। जिला कोर्ट के टाइपिस्ट को चलती गाड़ी में अटैक आया और वह नीचे गिर गया। घटना में उसकी मौत हो गई। कल शाम को पीर गली के रहने वाले 65 साल के रमेश पिता हीरालाल उपाध्याय अपनी मोपेड से बाजार से घर जा रहे थे। इस बीच राजकुमार ब्रिज पर एकाएक उन्हें अटैक आया और वह चलती गाड़ी से गिर गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बता दिया। रमेश जिला कोर्ट में नोटरी और टाइपिंग का काम करते थे। परिवार में एक बेटी और दो बेटे हंै।
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होगा। उधर, महावर नगर में तेज रफ्तार बाइक चालक ने 4 साल की खुशी महावर को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट आई। खुशी को इलाज के लिए अस्लताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले चालक पर केस दर्ज किया गया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved