
संघ के हाथों में लोकसभा की कमान… बैठकों का दौर जारी
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान संघ ने अपने हाथों में ले ली है। लगातार एक सप्ताह तक संघ प्रमुख मोहन भागवत पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। उज्जैन में आज होने वाली बैठक में सभी भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी लागू करने पर विचार किया जाएगा।
उज्जैन में संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में भैया जोशी, सुरेश सोनी, दत्तात्रय हसबोले, संघ कार्यवाहक अरुण कुमार, डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य शामिल हैं। संघ की अगली बैठक 9 से 11 फरवरी को मुरैना में होगी। उत्तराखंड के बाद सभी भाजपा शासित राज्यों में भी यूसीसी लागू होना तय है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved