
भोपाल । जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर (On the demise of Jain Monk Acharya Vidyasagar) मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने आधे दिन का राजकीय शोक (Half Day State Mourning) घोषित किया (Declared) ।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जैन मुनि विद्यासागर के देहावसान पर राज्य सरकार ने प्रदेश में 18 फरवरी को आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह या कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। बता दें कि जैन मुनि विद्यासागर का शनिवार की देर रात को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में निधन हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved