
इंदौर। आज देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के कई मंदिरों में आज भव्य तरीके से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। कई जगह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे है। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर से लेकर भोजपुर तक श्रद्धालु दर्शन को उमड़े है। इसी कड़ी में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अग्निबाण परिसर में श्री अग्नेस्वर महादेव दरबार में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन अग्निबाण परिवार (Indore Agnibaan Family) की तरफ से किया जा रहा है। आयोजन का लाइव प्रसारण रात्रि 8 बजे से। निवेदक राजेश चेलावत, किशोर चेलावत एवं चेलावत परिवार।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved