
भोपाल। जस्टिस (Justice) सत्येंद्र कुमार सिंह (Satyendra Singh) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का नया लोकायुक्त (Lokayukta) नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता (NK Gupta) का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही पूरा हो गया था। लेकिन, अब तक नए लोकायुक्ति की नियुक्ति नहीं की गई थी।
ऐसे में माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश को नया लोकायुक्त मिलेगा, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले पूर्व न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को लोकायुक्त बनाया गया है। जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह 2023 में ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं। इसके अलावा वे भोपाल जिला न्यायालय में एडीजे के पद पर भी रह चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved