
इंदौर। शहर मे नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं थम नहीं रही है। एक ही मोहल्ले की दो नाबालिगों सहित आधा दर्जन नाबालिग लापता हुई हैं।
जगन्नाथ नगर गली नंबर तीन के रहने वाले दो परिवार की महिलाओं ने अपनी 15 और 17 साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट बाणगंगा थाने में लिखाई है। बडग़ौंदा पुलिस (Badgonda Police) ने बताया कि पांजरिया गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिग भी लापता हुई है। नाबालिग का परिवार धार जिले का रहने वाला है। चंदन नगर स्थित गोंदी वाले कुआं के पास की रहने वाली और भागीरथपुरा, राधिका कुंज कॉलोनी, स्कीम नंबर 51, पिंक सिटी मूसाखेड़ी सहित सोमनाथ की जूनी चाल की नाबालिग भी लापता हुई है। सभी मामलों में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved