मुंबई (Mumbai)। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyay) की हाल ही में सगाई हुई है। प्रियंका ने इस सेरेमनी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने भाई और भाभी को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई सिद्धार्थ और नीलम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय आप दोनों को बधाई। आपको हमारा प्यार और आशीर्वाद।” अगली फोटो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सिद्धार्थ और नीलम एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें प्रियंका ने लाल रंग की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई है, जबकि निक सफेद कुर्ता पायजामा और हल्के भूरे रंग का ब्लेज़र पहने हुए भारतीय पोशाक में हैं। इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन दिया “हैप्पी रोका।”
नीलम के काम के बारे में बात करें तो नीलम ने पिछले नौ सालों में तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘मिस्टर 7’, ‘उन्नोडु ओरु नाल’ जैसी कई साउथ फिल्में की हैं। उन्हें आखिरी बार वर्ष 2018 की तेलुगु फिल्म ‘तमाशा’ में देखा गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved