
इंदौर। राऊ स्थित एक बालिकागृह से दो बच्चियों का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मेघनगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले भी अपहरण का केस दर्ज है।
पुलिस राऊ के अनुसार कुछ दिन पहले राऊ स्थित जीवन ज्योति बालिकागृह आश्रम से दो बच्चियां गायब हुई थीं। इस मामले में यहां की अधीक्षक सीमा गुप्ता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था।
मामला संवेदनशील होने से पुलिस हरकत में आई और जानकारी जुटाई। इस पर पता चला कि एक बच्ची को कुछ माह पहले अजीत डामोर निवासी झाबुआ भगा ले गया था, जिसके खिलाफ कालीदेवी झाबुआ और कोतवाली झाबुआ में दो अपहरण के केस दर्ज हैं।
इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और मेघनगर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों बच्चियों को बरामद कर आश्रम को सांैप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने 5000 का इनाम भी घोषित कर रखा था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved