img-fluid

मप्रः बड़वानी के एसडीएम रहे उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

May 04, 2024

बड़वानी (Barwani)। उज्जैन (Ujjain) में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी (Deputy Collector Dr. Abhay Singh Kharadi) को दुष्कर्म के आरोप में बड़वानी की महिला थाना पुलिस (Barwani women’s police station ) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने गत 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे।


जानकारी के मुताबिक, डॉ. अभय सिंह खराड़ी बड़वानी में वर्ष 2016 से एसडीएम के रूप में पदस्थ था। एक माह पूर्व ही उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। आरोप है कि बड़वानी में पदस्थ रहने के दौरान पीड़ित युवती से दुष्कर्म कर उसे डराता- धमकता था। पीड़ित यवती की शिकायत पर चार दिन पूर्व 29 अप्रैल को खराड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार रात भोपाल से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि शुक्रवार को महिला थाने में संबंधित आरोपित अधिकारी के प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से शाम को उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपित का मुंह ढंकते हुए बाइक पर बैठाकर केंद्रीय जेल में दाखिल करवाया गया। पुलिस के अनुसार विविध धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार हो गया था।

Share:

  • उनकी ‘रस’ पर बहस... हमारी जिंदगी तहस-नहस...

    Sat May 4 , 2024
    शब्दों से ऐसे घायल हुए कि आसमान सर उठा पर लिया.. इमरती के रस को देश का इंकलाब बना दिया… यहां कदम-कदम पर गैरत की लाशें बिछी पड़ी हैं… बच्चों की भूख से सिसकती माताओं की दास्तानें बुलंद पड़ी हैं… इस देश में सूखी रोटियां… गली सब्जियां.. पनीली दालों से गुजर-बसर करती महिलाओं का अपमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved