img-fluid

पहले से ही टोटा, निगम में 25 से 30 कर्मचारी हर माह रिटायर

June 02, 2024

इन्दौर। नगर निगम (municipal corporation) के कई विभागों में पहले ही कर्मचारियों (employees) का टोटा (short) है और अब ऐसे में हर माह 25 से 30 (25 to 30) नियमित कर्मचारी रिटायर (retire) हो रहे हैं, जबकि नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। शासन ने कुछ महीनों पहले इंजीनियरों की पोस्टिंग यहां की थी।


नगर निगम में नियमित कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है और अस्थायी तौर पर रखे गए कर्मचारी भी कम पडऩे लगे हैं। कई झोनलों से लेकर विभागों और मुख्यालय में कर्मचारियों की कमी को लेकर आला अधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं। एक बाबू और अधिकारी पर तीन से चार जिम्मेदारियां अलग-अलग विभागों की दी गई है, वहीं कई भवन अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्हें तीन से चार झोनों का प्रभार अफसरों की कमी के चलते दिया गया है। नियमित कर्मचारियों में से हर माह 25 से 30 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। आने वाले वर्षों में निगम में सिर्फ विनियमित और मस्टरकर्मी ही बचेंगे। दूसरी ओर स्वच्छता में लगातार अवार्ड दिलाने वाले सफाई कर्मचारियों का भी यही हाल है। बड़ी संख्या में कई सफाई कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, वहीं नई भर्तियां भी नहीं हुई है। सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी लीलाधर करोसिया के मुताबिक कई बार निगम के आला अधिकारियों को भर्ती के लिए पत्र लिखे गए, लेकिन अब तक भर्ती नहीं हो पा रही है।

Share:

  • सिर्फ सडक़ें बनाने में रुचि, खोदी सडक़ों की मरम्मत में खानापूर्ति

    Sun Jun 2 , 2024
    मध्य क्षेत्र के दर्जनों इलाकों की शक्ल बिगाड़ी इंदौर। पिछले 6 माह के अंतराल में नगर निगम (municipal corporation) ने ड्रेनेज (Drainage) और नर्मदा (Narmada) की लाइनों (lines) के लिए बड़े पैमाने पर मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में सडक़ें (roads) खोदी थीं और कई जगह काम पूरे होने के बाद वहां सुधार कार्य के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved