
इंदौर। स्वच्छता (cleanliness) में पिछले 7 बार से नंबर 1 आ रहे इंदौर (Indore) के एयरपोर्ट (airport) की हालत बयां करने लायक नहीं है। कल शाम इंदौर से दिल्ली (Delhi) जा रहे एक यात्री अद्वैत (Advaita) ने इंदौर एयरपोर्ट की यह तस्वीर इंदौरवाले ग्रुप पर भेजी। इस तस्वीर में इंदौर एयरपोर्ट की हालत बयां हो रही है। काश कोई तो सुध ले अब इस स्वच्छ शहर के बदहाल एयरपोर्ट की।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एयरपोर्ट पर एक अच्छी हाउसकीपिंग एजेंसी, एक प्रीपेड टैक्सी पॉइंट तक नहीं लगा सकते प्रबंधन के लोग। एक समय था यह नंबर 1 था, आज 12वें नंबर पर आ गया है। यदि यही हालात रहे तो आने वाले समय में इंदौर का स्वच्छता छीनने में देर नहीं लगेगी। क्या एयरपोर्ट प्रबंधन इस और ध्यान देगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved