
इंदौर। नगर निगम के सभी झोनलों पर आज दिनभर छुट्टी के दिन केश काउंटर खुले रहेंगे। एडवांस टैक्स जमा करने का आज आखिरी दिन है और निगम को उम्मीद है कि 15 से 20 करोड़ की राशि मिल सकीत है। पिछले कई दिनों से पोर्टल की खराबी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं और कई झोनलों पर जल कर और सम्पत्ति करदाताओं से पुरानी रसीदें बुलाकर उसके मान से पड़ताल की जा रही है। कुछ पुराना डाटा डिलीट होने के कारण यह दिक्कतें आई थीं।
राजस्व विभाग के अफसरों का कहना है कि एडवांस टैक्स जमा करने वालों के खातों में कोई गड़बड़ी नहीं है और उनके खाते सही राशि की गणना बता रहे हैं। इसी के चलते कई झोनलों पर पिछले दिनों से एडवांस टैक्स जमा कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। आज अंतिम दिन के चलते निगम राजस्व विभाग को उम्मीद है कि सुबह से लेकर देर रात तक खजाने में 15 से 20 करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है। कई झोनों पर इसके लिए खासी तैयारयां करने के साथ-साथ मुख्यालय पर भी अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved