img-fluid

वर्षों बाद निगम में कई पदों पर भर्ती, दिव्यांगों से बुलाए आवेदन

July 21, 2024

  • कल एमआईसी में निर्णय हुआ और आज जारी की सार्वजनिक सूचना, 5 अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए दे सकेंगे आवेदन

इंदौर। कल एमआईसी की बैठक में 300 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दिव्यांगों को नौकरी देने के प्रस्ताव की मंजूरी मिली थी और आज निगम ने इसकी सार्वजनिक सूचना जारी कर दी। 5 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे और यह नौकरी स्थायी रहेगी। ज्ञातव्य है कि निगम में अफसरों के साथ-साथ कर्मचारियों की भी काफी कमी है।


कल हुई एमआईसी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ कई अधिकारियों को चार से पांच कामों की जिम्मेदारी सौंपने के मामले को लेकर भी चर्चा हुई, क्योंकि कई अधिकारी एक ही जिम्मेदारी ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। निगम में लगातार अफसरों से लेकर कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, जिसको लेकर अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को दोहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में कल 303 विभिन्न पदों के लिए दिव्यांगों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और इस मंजूरी के तत्काल बाद आज सुबह इसकी सार्वजनिक सूचना निगम द्वारा जारी कर दी गई। अलग-अलग पदों पर दिव्यांगों की भर्ती की जाएगी और इसमें उन्हें अपने तमाम दस्तावेज संलग्न करने होंगे और आवेदन 5 अगस्त तक लिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिन पदों पर भर्ती होना है, वह स्थायी पद हैं और वर्षों बाद में निगम में सीधी भर्ती हो रही है, जिससे शहर के दिव्यांगों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। दूसरी ओर झोनलों पर भी इसकी जानकारी के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सके।

Share:

  • IAS पूजा खेडकर जैसे 2 और मामले... महाराष्ट्र में मची खलबली, CM ने मांगी जानकारी

    Sun Jul 21 , 2024
    सतारा: विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है. वहीं, राज्य के विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि जो अधिकारी अब सतारा और सांगली में डिप्टी कलेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं, उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved