पटना (Patna)। कहावत है कि मियाँ बीवी राज़ी क्या करेगा क़ाज़ी..ऐसी ही बिहार की अनोखी शादी (unique wedding) इन दिनों चर्चा में है। गया जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी की है। ये शादी (unique wedding) दोनों की रजामंदी से हुई है। दूल्हा कलीमुल्लाह नूरानी और दुल्हन रेशमा परवीन बनी और बाराती गांव के लोग और गवाह मीडिया बनी। आमस प्रखंड के बैदा गांव के रहने वाले नूरानी और इस्लामनगर की रेशमा ने अपनी मर्जी से शादी की है।
वहीं गांव में ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। कलीमुल्लाह ने शादी के लिए रेशमा के पिता से बात की थी। और अपने हालात बताए थे। जिसके बाद शादी की बात चली तो रेशमा भी राजी हो गई। और फिर दोनों की शादी हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved