
महिदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रुप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर व शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आम्बेडकर चौक पर मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र.कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने की। प्रारम्भ में कांग्रेसजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी को सूचना क्रांति का प्रणेता बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, जिला कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष कैलाश बगाना, पार्षद बाबा नागौरी, इकबाल नागौरी, विजय रावल, राहुल मालवीय, सोनू जाट, राधेश्याम गोलवी, राहुल सोलंकी, धर्मेन्द्र नरवरिया, दिनेश बघेल, जुगल पांचाल, अजहर भाई, जीतू फरेले, दिनेश बनीखेड़ा, आबिद भाई, आत्माराम रोहिड़ा आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved