
महिदपुर। एस सी -एस टी आरक्षण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में संपूर्ण भारत बंद के आह्वान पर भीम आर्मी संगठन द्वारा महिदपुर में बैंड का आह्वान कर नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। रैली के दौरान नगर बंद रहा।
महिदपुर रोड में भारत बंद का असर नहीं
महिदपुर रोड। बुधवार को नगर में भारत बंद का असर नहीं रहा। सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोलकर सामान्य दिनों की तरह कामकाज प्रारंभ किया। दिन में यात्री बसों का आवागमन भी रोजाना की भांति चलता रहा। नगर निरीक्षक मदन पंवार ने बताया नगर सहित आसपास में जनजीवन रोजाना की तरह सामान्य रहा। किसी प्रकार की कोई जोर जबर्दस्ती से बंद करने की घटना की जानकारी थाना क्षेत्र के किसी भी ग्राम से नहीं मिली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved