img-fluid

उज्जैन आने वालीं 10 वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू..फूलों से सजेगा महाकाल मंदिर

September 14, 2024

  • अधिकारियों ने राष्ट्रपति के सभास्थल का निरीक्षण किया-उज्जैन इंदौर सिक्स लेन भूमि पूजन और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में भी होंगी शामिल-कई वीआईपी आएंगे

उज्जैन। 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आएंगी। राष्ट्रपति उज्जैन में महाकाल के दर्शन-पूजन कर इंदौर उज्जैन सिक्स लेन के भूमि पूजन कार्यक्रम एवं स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी। यह दसवीं राष्ट्रपति जो उज्जैन आ रही है।



महाकाल की नगरी में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने बैठक की है। शासन स्तर से महाकालेश्वर मंदिर और मंदिर पहुंच मार्ग की विशेष साज-सज्जा के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए उज्जैन आएंगी। उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं। उनके पहले रामनाथ कोविंद, प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, केआर नारायणन, शंकर दयाल शर्मा, आर. वेंकटरमण, ज्ञानी जेल सिंह, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ. राजेंद्र प्रसाद उज्जैन आ चुके हैं। राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को लेकर विशेष स्टोर पर महाकाल मंदिर में तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के आगमन के अवसर पर महाकाल मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा तथा मंदिर में एक ग्रीन रूम भी बनाया जाएगा।

Share:

  • वीर तेजाजी महाराज नाग मंदिर पर चढ़े आस्था के निशान

    Sat Sep 14 , 2024
    महिदपुर। ग्राम भीमाखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज की 2 दिवसीय कथा का नाटकीय मंचन किया गया। इस अवसर पर मेला भी लगा और चल समारोह में हनुमान व्यायामशाला भीमाखेड़ा के नन्हे मुन्ने पहलवानों के हेरतअंगेज करतब देखने को मिले। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बोस, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, समाजसेवी विजयसिंह गौतम, प्रतापसिंह आर्य, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved