img-fluid

ओलीजी एवं पंचांहिका महोत्सव हुआ

September 14, 2024

महिदपुर। नगर के जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ में चातुर्मास हेतु शांतिनाथ आराधना भवन में विविध तप अराधना एवं साध्वी सम्यगदर्शना श्रीजी की वर्धमान तप की 50वीं ओलीजी निमित्त पंचांहिका महोत्सव आयोजित हुआ।



महोत्सव के अंतर्गत तपागच्छ रक्षक मणिभद्र वीर हवन, सिद्धचक्र महापूजन, शकरस्तव अभिषेक, सत्तर भेदी पूजन, पाश्र्वनाथ पंच कल्याणक पूजन, आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन का आयोजन हुआ जिसमें मणिभद्र हवन के लाभार्थी सौभागमल आचल्या परिवार, सिद्धचक्र महापूजन के लाभार्थी शरदकुमार अंकुरकुमार भटेवरा परिवार, साध्वीजी के पारणे का लाभ अशोक कुमार जितेश बोथरा परिवार ने लिया। शेष अन्य पूजन के लाभार्थी जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ महिदपुर था। इस महा महोत्सव के अंतिम दिन प्रभु कि रथयात्रा एवं सकल जैन संघ के साधर्मिक वात्सल्य का लाभ आत्मवल्लभ भक्त मंडल महिदपुर ने लिया। रथ यात्रा एवं साधर्मिक वात्सल्य मे योगेंद्र नास्कावाला, चमन सोनी, समकित कोचर, विपुल सोनगरा, सचिन वागरेचा, संजय सोनगरा, अर्पित सोनी, इंद्र सोनी, अमृत सोनगरा, सुशील कोचर, विशाल सेठिया, अशोक नवलखा, हसमुख नवलखा, प्रितेश सोनगरा, प्रकाश नवलखा, अभिषेक जैन, जय चोरडिया, ललित गन्धी, अरविन्द सोनगरा, विशाल कोचर, जयंत सोनी, हर्ष भटेवरा, राकेश कोचर विजय सोनगरा, राजेंद्र लुंकड़, अमित सुमन, स्वतंत्र मेहता, अनिल कोचर, अनिल आचलिया, निर्मल कोचर, अमित कोचर, आत्मवल्लभ मंडल, महिला एवं बहु मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ महिदपुर के ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष संजीव मंडलेचा सोनी, सचिव ललित नास्कावाला, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कोचर, राजमल पोखरना, मांगीलाल मेहता, अंकुर भटेवरा, जयंत सोनी, मुनिंद्र सोनी, मनोज लुंकड़, द्वारा सभी लाभार्थी परिवार, आत्म वल्लभ भक्त मंडल एवं समस्त सहयोगी मंडलों का आभार व्यक्त किया गया।

Share:

  • DRDO को बड़ी कामयाबी, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

    Sat Sep 14 , 2024
    नई दिल्ली: DRDO और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वर्टिकल शॉर्ट रेंज मिसाइल) का सफल परीक्षण किया. छोटी दूरी की इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया. परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे उच्च गति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved