img-fluid

महात्मा गांधी व शास्त्रीजी की जयंती मनाई

October 03, 2024

महिदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर, महिदपुर रोड़, झारड़ा व शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान नया बस स्टैंड परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर मनाई गई।


कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़ ने अध्यक्षता की। प्रारंभ में अतिथियों सहित कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने उद्बोधन में गांधीजी व शास्त्रीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गांधीजी ने गोरों से लड़ाई लड़ी थी, हमें वर्तमान में किसान विरोधी व जन विरोधी सरकार से लड़ाई लडऩा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, कमलसिंह चौहान, अनिल आंचलिया, अशोक नवलखा, कैलाश बगाना, जाकिर सांगा, बाबा नागोरी, इकबाल नागोरी, रईस कुरेशी, विजय रावल, सोनू जाट, राहुल सोलंकी, दिनेश बारोठ, दिनेश बघेल, ईश्वर सिंह लोटिया, ईश्वरसिंह आंजना, जुगल पांचाल, गिरधारीलाल चौहान, सुमन सोनगरा, सुरेश सिंह, मुमताज कुरैशी, कृपाल सिंह पाताखेड़ी, दिनेश आंजना, दिलीप अमलावती, उदय सिंह सरपंच, प्रहलाद छज्जू खेड़ी, मोहन नेता, अकरम अहिंगर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सगीर बेग ने किया तथा आभार भारत शर्मा ने माना। अंत में महिदपुर रोड़ के मंडलम अध्यक्ष नरेश गुलाटी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Share:

  • नवरात्रि पर CM नीतीश ने दिया तोहफा, गायघाट जेपी गंगापथ एप्रोच रोड शुरू

    Thu Oct 3 , 2024
    पटना: नवरात्रि (Navratri) के पहले दिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना वासियों को बड़ा तोहफा (Big Gift) दिया है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटनासिटी का दौरा कर गायघाट के समीप 26.42 करोड़ की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Industrial Training Institute) के भवन का उद्घाटन किया. इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved