
इन्दौर (Indore)। शहर में ठंड धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। कल रात पारा 16.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे निचला स्तर था। हालांकि इससे पहले 24 अक्टूबर की रात भी तापमान इस स्तर तक पहुंचा था, जिसके कारण कल की रात इस मौसम की दूसरी और नवंबर की पहली सबसे ठंडी रात बन गई। हालांकि यह तापमान अब भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है और दिन का तापमान घटने की उम्मीद है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो सामान्य होने के साथ ही परसों के बराबर था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट के साथ तापमान ऐसा ही रहेगा। 18 नवंबर के बाद दिन और रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved