
नागदा। नागदा को जिला बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। 15 वर्षों के दौरान 3 से अधिक बार नागदा को जिला बनाने की घोषणा की जा चुकी है। कई बार दावे आपत्ति भी माँगे गए। इनका निराकरण भी हुआ। नागरिकों की माँग और जनप्रतिनिधियों के वादों के बीच नागदा को जिला बनाने का मुद्दा कागजों में ही अटका हुआ है।
मैहर को एक ही दिन में जिला बना दिया
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जो जिले बनाने की घोषणा की थी, नागदा को छोड़कर वे सभी अस्तित्व में आ गए। जिले के दावे/आपत्ति अवधि समाप्त होने पर मैहर को एक ही दिन में जिला बना दिया गया है। पाढुर्णा को 12 दिन में, मऊगंज को 99 दिन, आगर को 39 दिन, निवाड़ी को 23 दिन, आलीराजपुर को 73 दिन व सिंगरौली को भी आपत्तियों का निराकरण कर विधानसभा चुनाव से पहले जिला बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की जिले की घोषणा पर ही नागदा-खाचरौद की जनता ने भाजपा से विधायक चुना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले के लंबित प्रस्ताव का निराकरण नहीं किया गया तो नागदा बंद, हस्ताक्षर अभियान, क्रमिक भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved