
नागदा। कायाकल्प तैराकी संघ का चंबल नदी किनारे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने बताया कि नागदा को जिला बनाने के सतत प्रयास जारी रहेंगे।
आने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के विधायकों द्वारा इस मुद्दे को उठाया जाएगा। मिलन समारोह में पार्षद गोलू यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, अजय शर्मा, गुलजारीलाल त्रिवेदी, रवि शर्मा, सलीम खान भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कायाकल्प तैराकी संघ के अध्यक्ष योगेश शुक्ला, सचिव विजय नाथूराम, कोषाध्यक्ष अमित जैन ने किया। संचालन विनयराज शर्मा ने किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved