img-fluid

मंडल अध्यक्ष के प्रयासों से हुआ नेत्रदान

December 17, 2024

नागदा। मरणोपरांत नेत्रदान की श्रृंखला में जैन सोश्यल ग्रुप नागदा व गीता भवन न्यास बडऩगर के सहयोग से प्रकाश नगर निवासी 65 वर्षीय नेत्रदानी नारायण सिंह बघेल का नेत्रदान हुआ। श्री बघेल के देवलोकगमन की सूचना प्राप्त होते ही अखिल भारतीय श्रीराजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश बोहरा एवं जैन सोश्यल ग्रुप, नागदा के अध्यक्ष मनीष चपलोत ने भाजपा मंडल अध्यक्ष (बिरलाग्राम) प्रकाश जैन से संपर्क कर उनके प्रयासों से मृतक के पुत्रद्वय फतेह सिंह एवं कमल सिंह बघेल से नारायण सिंह के नेत्रदान हेतु अनुरोध किया, जिसे परिवारजनों ने सहज रूप से स्वीकृति प्रदान की।



  • गीता भवन न्यास, बडनगर से डॉक्टर जी एल ददरवाल एवं उनकी टीम सुभाष गुप्ते, मोहन राठौर एवं मनीष तलाच ने तुरंत नागदा पहुंचकर नेत्रदान किया। नेत्रदान के पश्चात डॉक्टर साहब ने इस बारे में विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान की व जैन सोशल ग्रुप, नागदा की ओर से सीए. कमलनयन जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बघेल परिवार के इस पुनित कार्य की अनुमोदना की । इस मौके पर प्रकाश नगर के रहवासियों की उपस्थिति में परिजनों को गीता भवन न्यास की ओर से नेत्रदान का प्रमाण पत्र नगर पालिका पार्षद प्रकाश जैन के द्वारा प्रदान किया गया। नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करते हुए विगत समय में श्री बृजेश बोहरा के प्रयासों से नागदा में 26वां नेत्रदान संपन्न हुआ।

    Share:

  • श्रमिकों से जनसंपर्क कर पेंपलेट बांटे

    Tue Dec 17 , 2024
    नागदा। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भामसं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तहत जिलामंत्री करणसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुराने बस स्टेंड पर श्रमिकों से जनसंपर्क कर पेंपलेट बांटे गए। इस दौरान किशनसिंह शेखावत सहित भामसं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved