
निगम की पीली जीपें और कई वाहन फोड़े, कर्मचारियों को पीटा, गायों से भरी गाडिय़ां लेकर थाने पहुंचे
इंदौर। शहर (Indore) में फिर से आने लगी गायों (cows) के खिलाफ छेड़े गए नगर निगम (Municipal corporation) के अभियान के दौरान बजरंगियों (Bajrang Dal) ने आज कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाते हुए दत्त नगर और सत्यदेव नगर में कार्रवाई कर लौटते अमले पर हमला कर दिया। निगम की पीली गाडिय़ों को फोड़ दिया और निगमकर्मियों को बुरी तरह पीटा।

द्वारकापुरी थाने पर जब उपायुक्त लता अग्रवाल पहुंचीं तो बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर उपायुक्त लता अग्रवाल थाना प्रभारी के कक्ष में जाकर बैठ गईं। बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा होकर उपायुक्त और निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर रवाना किया। बाद में बजरंग दल कार्यकर्ता राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारियोंं के साथ-साथ बजरंग दल के बड़े नेता भी पहुंच रहे हैं, जहां चर्चा होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved