
इंदौर। इंदौर के कनाडिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले 5 आरोपियों की गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात घरो को अपना निशाना बनाते थे, आरोपियों ने करीब आधा दर्जन के लगभग घरो को निशाना बनाया। आरोपियो के पास से करीब आधा दर्जन चोरियां का खुलसा किया है, डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया की चोरी के मामले में जीतू उर्फ छितू, भाई राकेश बघेल, राकेश उर्फ छोटू और हरीश को पकड़ा है।
आरोपियों के पास से पुलिस को करीब 5 लाख रूपए से अधिक का माल मिला है। पुलिस के मुताबिक जीतू आदतन अपराधी है, कनाडिया पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है। कि जीतू उऔर उसका भाई राकेश मंहगी बाइक चलाने के शौकीन है। उन्होने कंपनी से बाइक फायनेंस कराई है। इसके चलते वह किश्ते भरने को लेकर चोरिया करते थे। साथ ही वह पब और बार में शराब पीने के शौकीन है।
आरोपी शनिवार और शुक्रवार की रात ही पॉश कॉलोनी में चोरी करने जाते थे। उनका सोचना था कि अधिकतर बडे परिवार के लोग शनिवार रविवार घरो से बाहर रहते थे। वह रैकी कर चोरी की वारदात को अजांम देकर फरार हो जाते थे, आरोपियों ने कई इलाको में वारदाते करना कबूला कि उन्होंने कनाडिया एरोड्रम और विजयनगर और अन्य जगहों पर चोरी की वारदाते की है। वही आरोपियों ने लसूडिया मे भी चोरी की है। पुलिस अभी इस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों से ओर वारदाते खुलने का अनुमान है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved