
इंदौर। गोवा मणिपाल हॉस्पिटल (Goa Manipal Hospital) में अजय गिरी (45 वर्षीय पुरुष) के सीवर ब्रेन हेमरेज के बाद हुई ब्रेन डेथ पर उनकी धर्मपत्नी ने परोपकार भाव से अंगदान की स्वीकृति दी। यह पहला अवसर है जब गोवा से रेगुलर फ्लाइट इंडिगो 6e 813 से लिवर इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पहुंचा।
इंदौर एयरपोर्ट से 4:22 पर निकल कर 4:37 पर जूपिटर हॉस्पिटल में महज 15 मिनट में इंदौर ट्रैफिक पुलिस और अंगदान के क्षेत्र में सद्भाव और सहकार करने वाली नागरिको की सहायता से बने ग्रीन कॉरिडोर की सहायता से संपन्न हुआ। दोपहर 12:31 पर निकल गए लीवर ने यह यात्रा महज 4 घंटे में पूर्ण करी और प्रत्यारोपण के लिए जुपिटर विशेष की और टीम में उपलब्ध हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved