img-fluid

मुझे हल्के में मत लेना वरना…फडणवीस के साथ टकराव की अटकलों के बीच शिंदे ने दिखाए तेवर

February 21, 2025

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पहले ही कहा है कि उन्हें हल्के में न लें,नहीं तो वह तांगा पलटा देंगे। वो कार्यकर्ता हैं, सामान्य कार्यकर्ता हैं, बालासाहेब और दीघे साहब के कार्यकर्ता हैं, यह समझ कर सबको सबक लेना चाहिए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब उन्हें हल्के में लिया गया तो उन्होंने 2022 में तांगा पलट दिया, सरकार बदल दिया।

आम लोगों की मन की सरकार को लाये , डबल इंजन की सरकार जो लोग चाहते थे। शिंदे ने काह कि उन्होंने उसी वक्त विधानसभा में कहा था कि वो और देवेंद्र फडणवीस 200 से ज्यादा सीट लाएंगे और 232 सीट लेकर आए। इसलिए यह इशारा जिसे समझना वह समझ लें, वो अपना काम करते रहेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला। पवार साहब ने पुरस्कार दिया, एक मराठी व्यक्ति मराठी व्यक्ति को पुरस्कार देता है, राष्ट्र गौरव पुरस्कार उनके जैसे कार्यकर्ताओं को दिया गया। इससे कितनी जलन हो गई, कितने जलोगे, एक दिन जलकर खाक हो जाओगे।


शिंदे ने कहा कि उस वक्त पवार साहब का अपमान किया, जिन्होंने उनको मुख्यमंत्री बनाया था। साहित्यिक लोगों को दलाल कहा, उनका अपमान किया। शिंदे ने कहा कि मेरा अपमान छोड़ो, अमित शाह का नाम जोड़ा गया। यह सब चल क्या रहा है, सुधरेंगे कि नहीं, अभी भी कह रहा हूं मेरे ऊपर जितने भी आरोप लगाओगे, कितनी भी गालियां दो, जब तक महाराष्ट्र की जनता मेरे साथ है तो मुझे कोई चिंता नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि अन्य राज्यों में रमजान के दौरान मुस्लिम समाज को 1 घंटे पहले छुट्टी दी जा रही है क्या इस तरीके की बात क्या महाराष्ट्र सरकार भी सोच रही है? इसका उत्तर देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रमजान के महीने में 1 घंटे पहले छुट्टी का इस तरीके का कोई प्रस्ताव अभी आया नहीं है।

एकनाथ शिंदे ने कहा की वो विदर्भ के दौरे पर हैं। चुनाव के दौरान वह प्रचार के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि महायुती के उम्मीदवार को चुनकर दो इसलिए वो आभार करने के लिए यहां आये हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुती को बड़ी जीत दी है। हमारी जवाबदारी और बढ़ गई है। उनको आभार करने के लिए आया हूं। आज दसवीं के परीक्षा लीक होने के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

Share:

  • बेहतर तालमेल के साथ योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं विभागीय अधिकारी - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

    Fri Feb 21 , 2025
    कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि विभागीय अधिकारी (Departmental Officers) बेहतर तालमेल के साथ (With better Coordination) योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं (Should reach the benefits of schemes to the Common People) । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी जिले में संचालित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों, बजट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved