img-fluid

झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

April 21, 2025

जमशेदपुर। झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष (Karni Sena state president ) विनय सिंह (Vinay Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।


बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे
जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताई वारदात की पूरी कहानी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो ‘क्षत्रिय करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष थे। विनय कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और जांच जारी है।

Share:

  • अमेरिका में दूसरी बार लीक हुआ वॉर प्लान, रक्षा मंत्री ने पत्नी और भाई को सिग्नल पर शेयर कर दिया पूरा सीक्रेट डॉक्यूमेंट

    Mon Apr 21 , 2025
    नई दिल्ली. हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) पर हमले का प्लान (plan) एक बार फिर लीक (leak) हो गया है. इसे लेकर फिर आरोप ट्रंप (Trump) की कैबिनेट पर लगा है. राष्ट्रपति ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिग्नल (Signal) मैसेजिंग ऐप पर हूती पर हमले का प्लान लीक कर दिया. आरोप है कि पीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved