
डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अब देश में कई समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। इस बीच अब तेलंगाना में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर भी खतरा मंडरा रहा है और इसे रद्द करने की मांग की जा रही है। भारत राष्ट्र समिति नेता और एमएलसी के कविता ने राज्य सरकार से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते तेलंगाना में होने वाली मिस वर्ल्ड ब्यूटी कंपटीशन को स्थगित करने का आग्रह किया है।
इस बारे में एमएलसी कविता ने कहा, “देश में युद्ध जैसे माहौल के दौरान राज्य में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित करना सही नहीं होगा। आईपीएल के रद्द किए जाने का उदाहरण देते हुए कविता ने तेलंगाना को ऐसे आयोजनों के लिए होने वाली आलोचना की चेतावनी दी, क्योंकि देश इस समय गंभीर सुरक्षा चिंताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा ऐसे में हमें बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए और इससे बचना चाहिए, वर्ना इससे गलत मैसेज जाएगा।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved