सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवा थाना इलाके में मंदिर में एक पूर्व सैनिक द्वारा अचानक आत्महत्या किए जाने से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों ने बताया है कि सतना जिले के कोलगवा थाना अंतर्गत ऐतिहासिक भर जुना के देवी मंदिर में सैकड़ों माता भक्तों के सामने एक पूर्व सैनिक तेजा सिंह आया और अपनी रिवाल्वर निकालकर अचानक अपने ऊपर ही गोली चला कर जैसे ही आत्महत्या की तो वहां मौजूद माता के भक्तों में अफरा तफरी का माहौल मच गया। बताया गया है कि खुद को गोली मारने से पहले पूर्व सैनिक तेजा सिंह ने वहां मौजूद कई माता भक्तों से सामान्य रूप से मिला और देखते ही देखते अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर अचानक सुसाइड कर लिया। इस हादसे से वहां मौजूद लोगों के होस उड़ गए। इस हादसे के बाद मंदिर परिसर में मातम पसर गया है। मंदिर परिसर में पूर्व सैनिक तेजा सिंह द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना जैसे ही थाना पुलिस को मिली तो वहां जल्द ही पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर ही आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी जिला अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस अब जांच के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार पूर्व सैनिक तेजा सिंह ने किस वजह से आत्महत्या की है।
इंदौर। कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर आज दोपहर बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सांवेर जा रही थी, तभी रोड पर स्थित गौशाला के सामने अचानक अपने काफिले को रुकवा दिया और गायों को भोजन कराया। उन्होंने यहां के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में गायों को भूसा व चारे की किसी प्रकार की […]
श्योपुर। नामीबिया (Namibia) से लाए गए 8 चीतों में से 2 चीतों को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के एक बड़े बाड़े में शनिवार को शिफ्ट कर दिया गया। सभी चीते स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो ट्विटर <blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Great news! Am told […]
देवास: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व पूरे देश भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे. वहीं भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए. रक्षाबंधन का पर्व जेलों भी मनाया गया, जहां जेल पहुंचकर बहनों ने अपनी भाईयों की कलाई पर राखी बांधी. […]
मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश में चल रहा है कांग्रेस छोड़ो अभियान.. भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) छोड़ो अभियान चल रहा है। भर-भरकर कांग्रेसी आ रहे हैं कि अब हमें कहना पड़ रहा है कि जगह नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने एक साक्षात्कार में कही। उन्होंने […]