
पटना। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा (Mokama) के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) जेल (Jail) से जमानत (Bail) पर बाहर आ गए हैं। वह अब तक बेउर जेल में बंद थे। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में अनंत सिंह का जेल से बाहर आना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनंत सिंह की छवि बिहार में बाहुबली नेता की है। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। चाहें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, वह जिसके लिए भी बयान देते हैं, खुलकर देते हैं। यही वजह है कि उन्हें मीडिया में भी काफी सुर्खियां मिलती हैं। उन्हें बिहार में छोटे सरकार भी कहा जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved