
इन्दौर। रमेश मेंदोला को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। मेंदोला को सांवेर का जिम्मा सौंपा गया है। राजस्थान संकट पर टिप्पणी करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि वहां टेलेंट की कद्र नहीं है, इसीलिए समझदार लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।
विश्नोई ने फिर कोसा
मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज होकर लगातार अपनी पार्टी पर हमला कर रहे अजय विश्नोई ने ट्विट कर फिर अपने उग्र तेवर दिखाए, उन्होंने कहा कि सरकार बनाने और गिराने के खेल में पार्टी बताए की वह कहां तक जाएगी। अब हमें भी उल्टा संस्कार पढऩा होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved