img-fluid

पेटीएम यूजर्स को बड़ी राहत, 31 अक्टूबर तक चलते रहेंगे @Paytm से जुड़े सारे ऑटोपे

September 23, 2025

नई दिल्ली। राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) (National Payments Corporation of India (NPCI) ने आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। अब पुराने @Paytm यूपीआई हैंडल (UPI handle) से जुड़े सारे ऑटोपे 31 अक्टूबर 2025 तक चलते रहेंगे। पहले इनको 1 सितंबर से बंद करने का निर्देश था। इस फैसले से करीब 1 लाख ग्राहकों को राहत मिलेगी।

तीसरी बार बढ़ी समयसीमा
निगम ने तीसरी बार इस समयसीमा को बढ़ाया है। निगम ने व्यापारियों से तुरंत पेटीएम के साथ मिलकर सक्रिय ऑटोपे को नए बैंकों में स्थानांतरित करने को कहा है ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि कई ग्राहकों ने अभी तक पेटीएम हैंडल से जुड़े ऑटोपे को रद्द नहीं किया है। बार-बार याद दिलाने के बावजूद, कई ग्राहकों ने यह कदम नहीं उठाया।


  • इस फैसले से करीब एक लाख ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिनकी मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और बीमा प्रीमियम जैसी सेवाओं की ऑटोमैटिक किस्तें पुराने @Paytm हैंडल से जुड़ी हुई थीं।

    क्या है मामला
    गौरतलब है कि आरबीआई ने पिछले साल पेमेंट्स बैंक में गड़बड़ियों के चलते पेटीएम हैंडल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी। इसके बाद नेशनल राष्ट्रीय भुगतान निगम ने सभी @paytm हैंडल को दूसरे बैंकों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। हालांकि, कई पुराने हैंडल अब भी ऑटोपे से जुड़े हैं, जिससे समय पर भुगतान न होने का खतरा है।

    ग्राहकों को क्या करना होगा
    अपने @paytm हैंडल से जुड़े ऑटोपे को रद्द करना होगा और नए बैंक हैंडल के साथ नया ऑटोपे सेट करना होगा। ग्राहकों की सहमति के बिना ऑटोपे को तकनीकी तौर पर नहीं बदला जा सकता, इसलिए ग्राहकों को खुद यह बदलाव करना होगा।

    Share:

  • महागठबंधन: बिहार में कांग्रेस 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी

    Tue Sep 23 , 2025
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की औपचारिक घोषणा अब बस कुछ ही दिनों में होने वाली है. ऐसे में महागठबंधन (Grand Alliance) ने सीट बंटवारे के साथ-साथ उम्मीदवारों की घोषणा की रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. इस बार गठबंधन ने तय किया है कि दशहरा तक न केवल सीटें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved