उज्जैन। कोरोना काल में अनलॉक का दूसरा चरण चल रहा है। इसके बावजूद नगर निगम ने शहर की सडक़ों और कॉलोनियों से आवारा मवेशियों और सूअर पकडऩे के अभियान की शुरुआत नहीं की है। निगम का ध्यान इस मुहिम से पूरी तरह हट चुका है और कई पॉश कॉलोनियों में भी मवेशी और सूअर के झुंड साथ-साथ घूमते नजर आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के पहले नगर निगम द्वारा आवारा मवेशी पकडऩे के साथ-साथ सूअर पकडऩे के लिए अलग से मुहिम चलाई जा रही थी। मवेशियों को नगर निगम की अपनी टीम पकडक़र गौशाला पहुँचा रही थी, जबकि सूअरों को यहाँ से पकडऩे के बाद शहर के बाहर भेजा जा रहा था। कोरोना संक्रमण शुरु होने के बाद से नगर निगम का ध्यान इन दोनों अभियान से पूरी तरह हट गया। इतना ही नहीं दो जून से अनलॉक के पहले चरण की शुरूआत हो गई थी और दूसरे चरण का भी आधा महीना बीतने को है। करीब 45 दिन बाद भी यह दोनों अभियान नगर निगम ने फिर से शुरु नहीं किए हैं और इसके बाद शहर की प्रमुख सडक़ों से लेकर शहर की कई पॉश कॉलोनियों तक मवेशी और सूअर स्वतंत्र घूमते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुत्ता पकडऩे का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया है। कई चौराहों पर और कॉलोनियों में कुत्तों के झुंड लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं। कई लोग तो आए दिन इनका शिकार भी हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण अभी सिर्फ लोगों की शिकायत मिलने पर ही इन तीनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
उज्जैन। जनगणना 2021 के लिए इसका काम एक मई से शुरु होना था, तब कोरोना के कारण लॉकडाउन था। अब अनलॉक का दूसरा चरण चल रहा है, फिर भी काम शुरु नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक 10 वर्ष में पूरे देश में जनगणना होती है। 2021 की जनगणना के लिए सरकार के […]
इंदौर। 19 जनवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 3005 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 12577 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 9350 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 174172 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 208 है। आज 0 […]
पन्ना। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Madhya Pradesh Governor Mangu Bhai Patel) ने पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) के कर्णावती गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, पन्ना द्वारा प्रकाशित वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। विमोचन में स्थानीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु […]
– कदम-कदम पर लोगों में दिखा विशेष उत्साह भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को कटनी जिले के ग्राम बड़गांव (Village Bargaon, District Katni) में विकास पर्व (Vikas Parv) के दौरान रोड-शो किया, जिसमें विशाल जनसमूह उमड़ा (great crowd gathered)। मुख्यमंत्री चौहान का जनता ने जगह-जगह पर पुष्प-वर्षा […]