
नई दिल्ली। विश्व बैंक (World Bank) ने मंगलवार को भारत (India) की चालू वित्तीय वर्ष (Financial Year) की वृद्धि दर (Growth Rate) का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया। बैंक ने कहा कि उपभोक्ता खर्च में लगातार मजबूती के चलते भारत देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, विश्व बैंक ने चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क अगले वर्ष देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल सकते हैं।
इसने 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। वित्त वर्ष 2027-28 के लिए विश्व बैंक ने 6.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक ने कहा कि घरेलू परिस्थितियां, खासकर कृषि उत्पादन और ग्रामीण मजदूरी वृद्धि, अपेक्षा से बेहतर रही हैं। वस्तु एवं सेवा कर में सरकार के सुधारों, कर स्लैब की संख्या कम करना और अनुपालन को सरल बनाने से गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved