img-fluid

इंदौर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक कंजेशन, उतरने की कतार में थे 5 विमान, कोलकाता से आया विमान ईंधन कम होने पर भोपाल डायवर्ट

October 10, 2025

  • भोपाल से आने के बाद देर रात विमान पुणे गया, देरी से यात्री हुए परेशान , कई अन्य फ्लाइट्स भी हुईं लेट

इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल रात एयर ट्रैफिक कंजेशन की स्थिति बनी। एक ही समय में यहां पांच विमान उतरने की कतार में थे। इस बीच कोलकाता से इंडिगो का विमान भी इंदौर पहुंचा। कंजेशन के चलते विमान को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया। इस बीच विमान में ईंधन की कमी के चलते इसे डायवर्ट कर भोपाल ले जाया गया, जहां से ईंधन भरवाने के बाद यह इंदौर पहुंचा और देर रात यात्रियों को लेकर पुणे रवाना हुआ। इस दौरान इंदौर आने और जाने वाले यात्रियों को देरी के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-798) शाम 9.20 बजे कोलकाता से इंदौर आकर 9.50 बजे पुणे जाती है। कल यह विमान तय समय पर इंदौर पहुंचा, लेकिन तब इंदौर एयरपोर्ट पर पहले से 5 विमान उतरने के क्रम में थे। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इस विमान को छठे क्रम पर उतरने के निर्देश देते हुए इंतजार करके को कहा। इस पर पायलट कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच पायलट को विमान में ईंधन की कमी लगी। तब भी एयरपोर्ट पर कंजेशन बना हुआ था और उतरने के लिए 25 से 30 मिनट का इंतजार करना था। इसे देखते हुए पायलट ने विमान को डायवर्ट कर भोपाल ले जाकर ईंधन भरवाने का निर्णय लिया। विमान में 161 यात्री सवार थे।

देर रात तक खुला रहा एयरपोर्ट…
एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने बताया कि विमान को डायवर्ट करने का निर्णय पायलट का होता है, क्योंकि इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जाता है। पायलट ने भोपाल जाने के बाद वापस आने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर मंजूरी दी गई और यह विमान भोपाल से रात करीब 11.35 बजे इंदौर पहुंचा और यात्रियों को लेकर रात 12.15 बजे पुणे रवाना हुआ। तब तक एयरपोर्ट खुला रखा गया।

Share:

  • रूस ने कीव पर किया हमला, एनर्जी साइट को बनाया निशाना; 9 लोग घायल

    Fri Oct 10 , 2025
    डेस्क: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है. इस बीच शुक्रवार की सुबह, रूस के एक बड़े हमले (Attack) ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में हड़कंप मचा दिया. इस हमले के दौरान एक इमारत में आग लग गई और कई एनर्जी साइट्स (Energy Sites) को भी निशाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved