img-fluid

उभा भारती ने जताई 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा… इस सीट का लिया नाम..

October 21, 2025

झांसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी कहेगी तो वह 2029 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ेंगी, इस दौरान उन्होंने यूपी की एक सीट का भी नाम लिया है, जहां से वो चुनाव लड़ना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं।


उमा भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैंने ललितपुर के आत्मीय मीडियाकर्मियों से कहा है कि यदि पार्टी कहेगी तो 2029 का चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं सिर्फ झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा के केंद्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व को भी टैग किया है।

भारती ने शनिवार को ललितपुर में कहा था कि मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी। बुंदेलखंड मेरा भावनात्मक घर है और वहां की जनता से मेरा गहरा नाता है। अगर पार्टी कहेगी, तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी। उमा भारती 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने इसी साल अगस्त में कहा था कि वह अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं और समय आने पर चुनावी मैदान में उतरेंगी। भाजपा पिछले तीन लोकसभा चुनावों से लगातार झांसी सीट से विजयी रही है। वर्तमान में भाजपा के अनुराग शर्मा इस सीट से लगातार दूसरी बार सांसद हैं।

Share:

  • पूर्व विधायक का विवादित सुझाव: "आत्महत्या के बजाय विधायकों को काट-मार डालो", किसानों को सलाह

    Tue Oct 21 , 2025
    नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र(Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar)में पूर्व विधायक बच्चू कडू के बयान पर विवाद खड़ा(विवाद खड़ा ) हो गया है। उन्होंने किसानों से आत्महत्या करने के बजाय विधायक को काटने या मारने की सलाह दी। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और उनसे किसानों को उकसाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved