
उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला (Tilakeshwar Gaushala) में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा मनाने का संकल्प लिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए दुग्ध उत्पादन व पशुपालन को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved