img-fluid

किसने की काली दिवाली, गांव-गांव में इंदौर-बुधनी रेल योजना के विरोध में रैली

October 22, 2025

इंदौर। सरकार द्वारा प्रस्तावित इंदौर-बुधनी रेल परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने काली दीपावली मनाई। इस रेल परियोजना में आ रहे गांव-गांव में किसानों ने रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन संघर्ष समिति के आह्वान पर इंदौर से लगाकर बुधनी तक के चार जिलों के किसानों ने काली दिवाली मनाई। इन गांवों में जगह-जगह महिलाओं ने रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। बाबा महाकाल से क्षेत्रीय सांसद को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।


किसान लगातार एक महीना 5 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। रवि मीणा, संतोष छानवाल, मुंशी खां पठान अनशन कर इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन के प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं। इसके बाद भी आज तक किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इसके विरोध में प्रभावित किसानों ने गांव-गांव में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। किसान नेताओं ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। अब हम जल्द से जल्द किसान महापंचायत बुलाएंगे। पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेंगे।

Share:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर सियासत, कांग्रेस बोली- PM छुपाते हैं, ट्रंप उजागर कर देते हैं

    Wed Oct 22 , 2025
    नई दिल्ली। ‘भारत (India) अब रूस (Russia) से ज्यादा तेल (Oil) नहीं खरीदेगा’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत और रूस को लेकर बार-बार किए जा रहे इस दावे को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved