img-fluid

MP: देवास में महिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन… चप्पल की माला पहनकर पहुंची निगम कार्यालय

October 30, 2025

देवास। एमपी (MP) में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के निगम पार्षदों (Municipal Councillors) ने बुधवार अनोखा प्रदर्शन किया। देवास जिले की BJP महिला पार्षद (Female Councilor) चप्पल की माला पहनकर निगम पहुंचीं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी के आरोप लगाते हुए वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सवाल-जबाव किए तो उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क खराब होने और हादसों को लेकर सड़क पर ही केक काट दिए। अब दोनों मामले चर्चा का विषय बन गए हैं।


उज्जैन के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क की बदहाली को लेकर उखड़ी सड़क पर केक काटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर सरकार नई सड़कें बनाना तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है।

वहीं दूसरी ओर देवास जिले की वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा की महिला पार्षद रितु सावनेर नगर निगम परिषद बैठक सम्मेलन में चप्पलों की माला पहनकर शामिल हुईं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए, लेकिन उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय से मेरे वार्ड में नाली पानी की समस्याएं व्याप्त हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करा चुकी हूं लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्ट और कामचोर होने का आरोप भी लगाया। मैंने स्वयं इसे स्वीकार किया है। एक कांग्रेस पार्षद ने उनसे महिला होने के नाते चप्पलों की माला उतारने का आग्रह किया तो बैठक में कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो और भाजपा नेता मनीष सेन के बीच कुछ देर के लिए बहस भी हुई।

देवास जिले के वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा पार्षद रितु सावनेर ने बताया कि वार्ड के लोग अच्छा काम होता है तो हमें फूलों की माला अर्पण करते हैं लेकिन हमारे वार्ड की जो दयनीय स्थिति नगर निगम ने बनाकर रखी है। इसे बताने के लिए यह चप्पलों की माला पहनकर आई हूं। मुझे न्याय चाहिए मेरी समस्या हल नहीं हुई तो मैं यही माला जिम्मेदार अधिकारियों को अर्पित करूंगी।

Share:

  • Women's World Cup: इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, मैच पर बारिश का साया

    Thu Oct 30 , 2025
    नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia.) आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना है। India vs Australia Women वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर बारिश का साया है, मैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved