
हरदा। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि के बाद जबलपुर में जहां शनिवार-रविवार को लॉकडाउन करने का ऐलान किया गया, वहीं हरदा में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। ग्वालियर में पहले से ही एक सप्ताह का लॉकडाउन जारी है। वहीं कई अन्य क्षेत्रों में सख्ती बरतने का आदेश जारी किया गया है।
– लॉकडाउन के बावजूद ग्वालियर में फिर निकले 162 मरीज
ग्वालियर में कल फिर 162 मरीज मिले हैं। वहीं सीहोर में 14, शाजापुर में 31, रीवा में 15, खरगोन में 14 मरीजों की पुष्टि हो गई है। मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20376 तक पहुंच गई है, वहीं 14127 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved