
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen, Madhya Pradesh) के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म (rape of an innocent) के आरोपी सलमान के खिलाफ लोगों आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खुद मुस्लिम समाज के लोग उसके विरोध में फांसी की मांग कर रहे है। भोपाल में भी शुक्रवार दोपहर को माता मंदिर चौरे पर आरोपी सलमान की फांसी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दरिंदे सलमान को फांसी देने की मांग करते हुए मुस्लिम समाज ने उसके पुतले को चौराहे पर फांसी पर लटकाया। माता मंदिर चौराहे पर किए गए इस प्रदर्शन में लोगों ने “मासूम बच्ची को न्याय दो, सलमान दरिंदे को फांसी दो” के नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारी शरीयत और कुरान कहती है कि ऐसे गुनहगारों को सख्त सजा देनी चाहिए। मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति सलमान के साथ नहीं है,जो साथ देगा उसका हम विरोध करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी सलमान को संविधान के तहत फांसी की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि इस घटना से पूरा मुस्लिम समुदाय शर्मिंदा है।
21 नवंबर को आरोपी सलमान ने गौहरगंज में 6 साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद रायसेन में बड़ी संख्या में आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था। गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। आरोपी जपुर के पास पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो सीधे जाकार आरोपी के पैर में लगी जिससे वो घायल हो गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved