पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं।
घटना पूर्णिया के बायसी थाना अंतर्गत ग्वाल गांव की है। विक्टर यादव के घर उनकी बहन बॉबी अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। बॉबी के साथ उनके दोनों बच्चे भी मामा के घर ही थे। उधर विक्टर के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे थे। सभी शाम के वक्त घर मे थे। रसोई में किसी वजह से सिलेंडर लीक कर गया।
गैस लीक करने की वजह से देखते ही देखते आग लग गई। आग में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और बॉबी के साथ-साथ 6 अन्य बच्चे आग में झुलस गए। इस हादसे में महिला बॉबी समेत पांच बच्चों की मौत हो गई। आरोप है कि बच्चों ने इलाज के अभाव में दम तोड़ा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल, बॉबी और पांचों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीक हुआ और फिर अचानक आग लग गई। फिर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से मंगलवार को चल रही नोटिस मामले की सुनवाई को अब 24 जुलाई तक फैसला आएगा। इसे लेकर कोर्ट ने अब फैसला सुरक्षित रख लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में आज सुबह 10.30 से शुरू हुई बहस में सभी पक्षों के वकीलों को सुना गया। इस दौरान मुकुल […]
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने की क्षमता पर निर्भर करती है। भारत के संविधान द्वारा महिलाओं को समान अधिकार और विशेषाधिकार प्रदान करना, इस देश में महिलाओं की स्थिति के परिवर्तन की दिशा में कदम को दर्शाता है। […]
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 का सीजन जारी है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। इस चुनाव में 40 लोकसभा सीटों वाले राज्य बिहार पर पार्टियों की विशेष नजर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के नाम भावुक पत्र जारी […]
नई दिल्ली (New Delhi) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर कड़ा टिप्पणी करते हुए मुंबई (Mumbai) की एक विशेष अदालत (court) ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसी ने कर्ज देने का पूरा दोष राणा कपूर (Rana Kapoor) पर डाल दिया, उन्हें गिरफ्तार किया और चार साल तक जेल में रखा, वह सही नहीं […]