img-fluid

इंदौर में रक्षक बना भक्षक! 10वीं की छात्रा का पीछा करता था डायल 100 का जवान, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

January 28, 2026

  • पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में पुलिस के नए नए कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं अब एक रक्षक ही भक्षक बन गया दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करने वाले पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़-छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है देर रात हिंदू संगठन और उसके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया तब जाकर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया.

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा रोज़ की तरह कोचिंग जाती थी तभी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के डायल 100 में पदस्थ दीपक नाम का पुलिसकर्मी रोज़ छात्रा को परेशान करता और उसका पीछा करता जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बतायी जिसके बाद परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देर रात थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने की माँग की।


  • इसके बाद पुलिस ने दीपक के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत पूछताछ करने के बाद मुक़दमा दर्ज किया इस मामले में डीसीपी ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिसकर्मी दीपक की शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस कर्मी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है और पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर में युवक पर आरिफ शाह ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Wed Jan 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana police station area) में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved