
इंदौर। इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिसमें खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए बुक की गई रेपिडो बाइक के चालक ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। वही पीड़िता की शिकयत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार है।
दरअसल पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया। आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा। सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से नेहरू नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर था। वही पुलिस ने टीम एक घटित की और आरोपी चालक अंकित को गिरफ्तार किया हे अंकित ने की उम्र 22 साल हे और पिछले एक डेड साल से इंदौर में ही रह रहा हे वही आरोपी पढ़ा लिखा और बीए किया हुआ है। अभी रेपिडो के मैनेजर को नोटिस जारी कर जानकारी निकाली जा रही है कि इसका पुलिस वेरिफ़िकेशन कराया था कि नहीं अगर नहीं कराया होगा तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved